बीजेपी की बी टीम के रूप में AIMIM लड़ रही है चुनाव? ओवैसी से दोस्ती के सवाल पर जानिए अमित शाह ने क्या कहा

Bengal Election 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) सक्रिय हो गई है, जिसके बाद सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट मोर्चा ने बीजेपी पर निशाना साधा. अब वहीं ओवैसी से दोस्ती पर अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है.

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि यह सवाल ही नहीं उठता है कि कौन किस राजनीतिक दल की बी टीम है. बीजेपी की कोई बी टीम नहीं है. शाह नाम आगे कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. वो अपना चुनाव लड़ रहे हैं और हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं. अब आपको (विपक्ष) वो (ओवैसी) सूट नहीं करते हैं तो टीम बी है. अगर एक मत से हमारी सरकार गिर जाती है तो टीम ए है. ऐसे कैसे होगा.

32 Views