निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिली अनुमति, जानें किस बात पर फंसा पेंच

जमशेदपुर : शहर के निजी स्कूल प्रबंधकों ने इस सत्र में 10 फीसदी तक फीस बढ़ाने की अनुमति जिला शिक्षा अधीक्षक से मांगी है. इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा अब तक कोई अनुमति नहीं दी गयी है. लेकिन मौखिक रूप से स्पष्ट किया गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से आदेश मिलने के बाद ही फीस बढ़ोतरी हो सकती है. इसके पीछे तर्क दिया गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 25 जून 2020 को पत्र जारी किया गया था.

इसमें इस बात का उल्लेख है कि विद्यालय बंद रहने की अवधि तक किसी प्रकार का वार्षिक शुल्क, यातायात शुल्क या अन्य (ट्यूशन फीस छोड़ कर) शुल्क नहीं लिया जायेगा. स्कूल खुलने पर यह आदेश लागू नहीं होगा. इसी पत्र के कारण जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्कूलों के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है.

47 Views