राजस्थानट्रैक्टर रैली में राहुल गांधी, कृषि कानूनों पर मोदी सरकार को घेरा, कहा- सबका साथ और सबका विनाश
- अजमेर और नागौर जिले में राहुल गांधी की सभा
- ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष
- पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी के सवाल
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर और नागौर जिले में किसानों की ट्रैक्टर रैली में शिरकत की. इस दौरान राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की. अजमेर में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के कृषि कानूनों पर सवाल उठाए. उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा ‘आप बात करने की बात करते हो और कोई किसान आपसे बात करने के लिए तैयार नहीं है.’
कृषि से जुड़े करोड़ों लोगों को नुकसान: राहुल गांधी
किसानों की ट्रैक्टर रैली में राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को ट्रैक पर लाने की बात दोहराई. ऑटोमोबाइल, एयरलाइंस और बैंकिंग बिजनेस का हवाला देते हुए जिक्र किया चार से लेकर पांच लोगों को ही फायदा मिलता है. जबकि, कृषि एक ऐसा बिजनेस है जिसे करोड़ों लोग करते हैं. हिन्दुस्तान की 40 फीसदी आबादी कृषि से जुड़ी है. मोदी सरकार ने कृषि कानूनों के जरिए सभी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी है. कृषि कानूनों से किसानों से लेकर रेहड़ी-पटरी वाले भी सड़क पर आ जाएंगे.

