चंडीगढ़ शिवसेना ने किसान आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार को बताया तानाशाह
चंडीगढ़ । भाजपा किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की बजाय उनके आवाज को कुचलने में लगी हुई है। यह बात शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह राजपूत ने सेक्टर-27 में किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कही।
परमजीत सिंह ने कहा कि भाजपा कभी आंदोलन कर रहे किसानों का पानी बंद कर देती है तो कभी इंटरनेट बंद कर देती है, ताकि किसान आंदोलन देश दुनिया से कट जाए और किसान अपने आंदोलन को जन-जन न पहुंचा पाए। यह सरकार की तानाशाही रवैया नहीं है तो क्या है। परमजीत ने कहा कि सरकार किसानों को झूठे आरोपों में फंसा कर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। किसी भी स्थिति में शिवसेना किसानों की मदद के लिए तत्पर रहेंगी।
प्रदर्शन के दौरान शिवसेनिक समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और अपना विरोध प्रदर्शित किया। इस मौके पर मुख्य रुप से पंजाब उपप्रमुख हरविंदर सोनी, प्रदेश अध्यक्ष परमजीत राजपूत, उप प्रमुख राम वर्मा, महासचिव मोहित शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शुक्ला, सचिव राकेश यादव, सह सचिव श्रीराम शर्मा, कामगार सेना के उपाध्यक्ष निक्कू खान, वार्ड प्रमुख गीता देवी, फैदां गांव प्रभारी अंजार अली, छेदीलाल, मलोया से अर्जुन संदीप सिंह, शिवमंगल सिंह मलकीत सिंह और मान साहिब उपस्थित थे।

