अब फ्री में करें हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की तैयारी और पूरा करें पुलिस में नौकरी का सपना
पुलिस की नौकरी वर्तमान समय की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नौकरियों में से एक है। युवा काफी समय पहले से ही इसके लिए तैयारी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 7298 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं। जिसके लिए अधिसूचना 30 दिसंबर को ही जारी कर दी गई थी। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। लिखित परीक्षा 27 मार्च को होनी है।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। आपको बता दें कि कुल पदों में से 5500 पद पुरुषों व 1798 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें आरक्षण या छूट नहीं मिलेगी।
34 Views

