आज सुबह की ताजा खबरें

बिहार में इतिहास पढ़ने का क्रेज बढ़ गया है. इस बार इंटर में इतिहास विषय में एक लाख से अधिक छात्र बढ़ गये हैं. अब इंटर में इतिहास सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला विषय बन गया है.इस बार सबसे अधिक इतिहास में छह लाख पांच हजार 311 छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा था. पिछली बार इतिहास में पांच लाख एक हजार 607 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था. इतिहास के बाद भूगोल पढ़ने वाले छात्रों की संख्या अधिक है.

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने (glacier avalanche) से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की जान चली गई. अभी भी 100 से अधिक लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी जारी रहा. वहीं दूसरी ओर खबर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है. अब इस झील का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. उत्तराखंड त्रास्दी से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें Totalindianews.com के साथ…

चीन के साथ गलवान हिंसा के बाद तनाव के हालात सुधारने के लिए भारत और चीन ने नौ राउंड की सैन्य वार्ता पूरी तो की है, लेकिन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) 3488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने हथियारों के साथ पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिखा रही है। बल्कि उसने तो तिब्बत में मिसाइल इकाइयों और स्व-चालित होवित्जर के साथ तैयारी और मजबूत कर ली है।

JIO का सबसे सस्ता प्लान, 100 रुपये में पाएं महीनेभर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट्स
Jio रिलायंस जियो 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. जियो के पास कई ऐसे प्लान हैं, जिनमें भरपूर डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. जियो के उन लोगों के लिए बहुत कम प्लान हैं, जो केवल अपने जियो नंबर को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं. आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए आपको हर महीने लगभग 100 रुपये खर्च करने होंगे.

Corona Vaccine in Bihar : इंतजार खत्म, बिहार में इसी माह शुरू होगा आम लोगों का टीकाकरण, जानिये कब आयेगा आपका नंबर
पटना में कोरोना को रोकने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है. जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था. इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन किया गया और यह अब अपने अंतिम चरण में है.

