CA Result 2020: कल घोषित हो सकते हैं सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के नतीजे, icaiexam.icai.org पर कर पाएंगे चेक

नई दिल्ली । ICAI CA Result 2020 for Foundation & Intermediate: सीए फाउंडेशन परीक्षा नवंबर 2020 और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा नवंबर 2020 के परिणामों की घोषणा कल, 8 फरवरी की शाम या अगले दिन, 9 फरवरी को की जा सकती है। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना आईसीएआई सीए इंटर रिजल्ट 2020 या आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2020 संस्थान के एग्जाम पोर्टल, icaiexam.icai.org या रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर चेक कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले आईसीएआई ने सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू कोर्स) के नतीजों की घोषणा 1 फरवरी को की थी।

8/9 फरवरी को जारी होने की दी गयी सूचना

सीए फाउंडेशन परीक्षा नवंबर 2020 और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा नवंबर 2020 के परिणामों की घोषणा अब 8 या 9 फरवरी 2021 को की जाएगी। यह जानकारी 6 फरवरी को आईसीएआई द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए दी गयी। वहीं, इससे पहले 3 फरवरी को आईसीएआई के चेयरमैन धीरज खण्डेलवाल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, “सीए इंटर और फाउंडेशन दोनो के परिणाम की घोषणा में थोड़ा और समय लगेगा। इस सम्बन्ध में संस्थान की अधिसूचना का इंतजार करें। परिणामों की अगली संभावित तिथि 7/8 फरवरी है।” इससे पहले चेयरमैन द्वारा 31 जनवरी को जानकारी दी गयी थी कि सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के नतीजे 3 फरवरी को संभावित हैं।

ऐसे कर पाएंगे चेक अपना सीए फाउंडेशन एवं इंटर रिजल्ट

सीए फाउंडेशन नवंबर 2020 रिजल्ट या सीए इंटर नवंबर 2020 रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपना 6 अंकों का रोल नंबर और पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दिये गये बॉक्स में भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और विभिन्न पेपरो के लिए अर्जित अंकों की जानकारी स्कोर कार्ड से ले पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

36 Views