IGNOU December TEE 2020: दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा कल से, इग्नू ने जारी किये निर्देश, देखें डेटशीट
IGNOU December TEE 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) दिसंबर टर्म-एंड (टीईई) परीक्षा कल, 8 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित करेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस सेशन के लिए 6,90,668 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं यूनिवर्सिटी ने जेल के कैदियों के लिए 104 केंद्रों और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए 19 विदेशी केंद्रों सहित 837 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की है। इग्नू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 6,90,668 छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसके अलावा कार्ड इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों ने कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल से इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू ने जारी किये निर्देश
इग्नू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्टूडेंट्स को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए उपाय अपनाने होंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा छात्र परीक्षा केंद्र एक वैलिड आईडी कार्ड लेकर जाएं। इसके अलावा इग्नू ने जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध होगा।
बता दें कि इसके पहले इग्नू ने दिसंबर टीईई 2020 के लिए फॉर्म भरने की तारीख को आगे बढ़ाया था। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को फिर 4 फरवरी तक का मौका दिया गया था कि, वे आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवाराों को इसके लिए 1000 रुपये विलंब शुल्क देना था। इसके अलावा इग्नू ने जनवरी सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को फिर से बढ़ा दिया है। इसके अनुसार अब उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं समर्थ (Samarth) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन री-रजिस्टर कर सकते हैं। इग्नू के दोनों सेशन से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

