West Bengal Election 2021 Live Breaking News : तोलाबाजी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के दिन खत्म होंगे, बंगाल को सोनार बांग्ला बनायेंगे, मालदा में बोले जेपी नड्डा

West Bengal Election 2021 Live Breaking News : मालदा से जेपी नड्डा की बंगाल में परिवर्तन की हुंकार, भाजपा ने किया ममता पर वार. बंगाल में कमल खिलेगा, बंगाल का विकास होगा, मालदा में नड्डा. पश्चिम बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बेदखल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार को पार्टी की परिवर्तन यात्रा को नदिया जिला के नवद्वीप से रवाना करेंगे. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरती हुई भाजपा की 5 रथ यात्राएं निकलेंगी. इससे पहले मालदा में जेपी नड्डा एक रोड शो भी करेंगे. नदिया जिला की पुलिस एवं प्रशासन ने यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली है. पुलिस ने यात्रा के दौरान कोरोना के नियमों का पालन करने की भाजपा से अपील की है.

26 Views