संगरूर में दुकान लूटने आए तीन लुटेरे, दो को लोगों ने दबोचा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

संगरूर। पंजाब के मूनक स्थित मुख्य बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के सामने मौजूद आढ़ती की दुकान पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने देर शाम को देसी कट्टों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कोशिश की। लुटेरों ने दुकान में दाखिल होते ही मुनीम के सिर पर पिस्तौल तान दी, लेकिन मुनीम द्वारा शोर मचाने पर जमा हुए आसपास के लोगों ने लुटेरों को दबोच लिया व उनकी जमकर मारपीट की।

लोगों ने दो लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक लुटेरा मौके से फरार हो गया। लुटेरों के पास से दो देसी कट्टे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को बाजार बंद होने के समय दौरान तीन लुटेरे मेन बाजार में दर्शन कुमार आढ़ती की दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने दुकान के मुनीम दीपक कुमार पर पिस्तौल तान ली। दीपक ने शोर मचाया।

इसके बाद आसपास ले लोग भी वहां एकत्र हो गए। लोगों ने एक लुटेरे को को दबोच लिया, जबकि दो लुटेरे भागने में सफल रहे। हालांकि बाजार में भाग रहे एक और लुटेरे को लोगों ने कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। वहीं, एक लुटेरा फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए लुटेरे की पहचान राजू निवासी रौसा थाना मंचोली जिला सुजानपुर यूपी तथा  छोटा सिंह निवासी फतेहगंज जिला बरेली यूपी हाल आबाद पातड़ा के रूप में हुई, जबकि तीसरा साथी सोनू पेंटर (लक्ष्मी पेंटर) पातड़ा फरार हो गया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी मूनक रोशन लाल ने आढ़तियों, दुकानदारों व इलाका निवासियों से मुलाकात की तथा उक्त लुुटेरों को काबू करके थाने ले गए। बाजार में जमा हुए लोगों ने लुटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा क इलाके में तुरंत नाकाबंदी की जाएगी, ताकि तीसरे लुुटेरे को भी जल्द से जल्द काबू कर लिया जाए।

31 Views