जालंधर में अचानक गांधी वनिता आश्रम और पिंगला घर पहुंचे डीसी थोरी, सौंपा
जालंधर । डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बुधवार को गांधी वनिता आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आधिकारियों को 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए आत्म-रक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए आश्रम के अंदर ही कैंप लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग के आधिकारियों से तुरंत एक प्रस्ताव भेजने को कहा।
डीसी ने आश्रम में रहने वाली लड़कियों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रेन होम की लड़कियां दूसरी लड़कियों को दूसरों के बराबर मौके मिल सकें, यह यकीनी बनाना प्रशासन का नैतिक फर्ज है। उन्होंने बताया कि चिल्ड्रेन होम में 55 लड़कियां हैं। इनसे 45 लड़कियां अलग -अलग निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने आधिकारियों को आश्रम में रहने वालों की पूरी सुरक्षा यकीनी बनाने के आदेश दिए।
डिप्टी कमिशनर ने विधवा और बेसहारा और निगरानी घरों के प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने गुलाब देवी रोड स्थित पिंगलाघर का भी दौरा किया और वहां विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों, सीनियर सिटीजंस व अन्य को मुहैया करवाई जा रहीं सुविधाओं की जांच की। उन्होंने इस अवसर पर पिंगला घर की मैनेजमेंट को एक लाख रुपये का अनुदान भी भेंट किया।
इस अवसर पर डीपीओ गुरमिंदर सिंह रंधावा, जिला बाल और सुरक्षा अधिकारी अजय भारतीय, लीगल प्रोबेशन अधिकारी सन्दीप कुमार, बाल सुरक्षा अधिकारी अमनीत कौर, हरनीत कौर, चाइल्ड वैल्लफेयर समिति मैंबर अमरजीत सिंह आनंद और अन्य मौजूद थे।

