कोरोना काल में सेहतमंद रहने के लिए इन नियमों का रोजाना करें पालन

नई दिल्ली । आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर कोरोना काल में यह बेहद कठिन है। ख़राब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के लोग कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। साथ ही महामारी से लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव होता है। इसके लिए संतुलित और उचित खानपान, सही दिनचर्या और रोजाना वर्कआउट जरूरी है। अगर आप भी सेहतमंद होकर लंबी आयु जीना चाहते हैं, तो इन नियमों को रोजाना पालन जरूर करें-

वर्कआउट करें

विशेषज्ञों की मानें तो सेहतमंद और लंबी आयु जीने के लिए रोजाना वर्कआउट जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट वर्कआउट जरूर करें। कई ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें रोजाना सिर्फ 15 मिनट करने की जरूरत है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें।

पानी पिएं

डॉक्टर्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए 2 से 3 लीटर पानी रोजाना पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, एक बार में अधिक पानी न पिएं, बल्कि नियमित अंतराल पर पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

पर्याप्त नींद लें

अगर बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। डॉक्टर्स भी रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। वहीं, रात में सोते वक्त मोबाइल से दूर रहें। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। साथ ही आप मानसिक रूप से सेहतमंद रह सकते हैं।

संतुलित आहार लें

कुछ लोग फैड डाइट का सहारा लेते हैं। यह एक ऐसी डाइट है, जिसमें व्यक्ति रोजाना एक ही चीजों का सेवन करता है। इससे सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसके लिए अपनी डाइट में सभी चीजों को जरूर शामिल करें। खासकर विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

47 Views