महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह संबंधित क्षेत्रों में वहां की मौजूदा स्थितियों के आधार पर कक्षा 5 से 8 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की थी। डिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के बारे में एक अलग निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, अंबरनाथ और कुलगांव- बदलापुर नागरिक परिषदों की सीमा में आने वाले स्कूलों के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं इस संबंध में जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू क्षेत्र के समजर जोन के स्कूल 1 फरवरी से कक्षा 10 से 12 तक की कक्षाओं के लिए फिर से खुलने जा रहे हैं। बता दें कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण 10 महीने से अधिक समय से बंद चल रहे हैं। इसके अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी अब स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसके तहत ताजा अपडेट के मुताबिक हरियाणा और गुजरात सहित अन्य राज्यों में स्कूलों को खोलने की तैयारियां चल रही हैं।