भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए की जा रही भरपूर कोशिशें, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार का कहना था कि कुछ कानूनी मसलों के चलते ही इस मामले में देरी हो रही है। केंद्र सरकार की दलीलों को सुनने और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) की ओर से माल्या के प्रत्यर्पण की स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगे जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) और न्‍यायमूर्ति अशोक भूषण (Ashok Bhushan) की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 15 मार्च तक के लिए मुल्‍तवी कर दी।

46 Views