COVID-19 Vaccination Drive: विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभि‍यान के पहले दिन पीएम मोदी स्वास्थ्य कर्मियों से कर सकते हैं बातचीत

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को कोविड वैक्सीन की खुराक लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत कर सकते हैं, जब कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)सहित देश भर में कम से कम 60 अस्पतालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के लिए तैयार करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्‍पतालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। एम्स में लगभग 100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के खिलाफ टीके की खुराक लगाई जाएगी। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स स्टाफ इसमें शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि हमने ईएचएस ओपीडी में 8 वीं मंजिल पर नए ओपीडी ब्लॉक में एक टीकाकरण केंद्र बनाया है।

पहले दिन सौ लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए मोबाइल पर मिलेगा मैसेज

उन्‍होंने कहा कि हमने ईएचएस ओपीडी में 8 वीं मंजिल पर नए ओपीडी ब्लॉक में एक टीकाकरण केंद्र बनाया है। सभी 100 लाभार्थियों को एक दिन पहले अपने टीकाकरण के विवरण के बारे में मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिलेगा।

भारत में दो टीकों को मिली मंजूर

केंद्र ने टीकाकरण के पहले दिन 2,934 सत्र स्थलों पर लगभग 3 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण की योजना बनाई है। दो कोविड वैक्‍सीन कोविशिल्ड और कोवाक्सिन को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद आपातकालीन उपयोग के मंजूरी दी गई थी, जो एक अच्छी तरह से निर्धारित नियामक प्रक्रिया के माध्यम से स्थापित सुरक्षा और प्रतिरक्षाजनकता से गुजरा गया है। इन टीकों की कीमत भारत में 200 रुपये से लेकर 295 रुपये तक हो सकती है। इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविशिल्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन की 1.65 करोड़ खुराक की प्रारंभिक खरीद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के डेटाबेस के अनुपात के अनुसार आवंटित की गई है।

35 Views