Bird Flu: पंजाब में दूसरे राज्‍यों से मीट, चिकन और अंडे लाने पर रोक, बरनाला में 25 तोतों की मौत

चंडीगढ़ – Bird Flu: पंजाब सरकार ने दूसरे राज्य में आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने यह फैसला हरियाणा की तरफ से पोल्ट्री पदार्थों व अंडों को पंजाब में डंप करने की सूचना के तहत किया है। हरियाणा में बर्ड फ्लू फैसले की सूचना है। हरियाणा सरकार ने पंचकूला के बरवाला में 1.66 लाख मुर्गे व मुर्गियों को मारने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर, बरनाला जिले में 25 तोते मृत मिलने से हड़कंप मच गया।

पंजाब सरकार ने यह प्रतिबंध सात दिनों के लिए लगाया है। यह जानकारी पशुपालन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंजूआ ने दी। बता दें कि पंजाब में बर्ड फ्लू के कारण पंजाब में अंडे और पोल्‍ट्री उत्‍पादों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है और इनकी दरें गिर गई हैं।

पशुपालन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ ने बताया कि पंजाब में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले बर्ड, चिकन व अंडे को लाने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक फिलहाल सात दिनों के लिए लगाई गई है। उसके बाद इसका रिव्यू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि हरियाणा के किसान अपनी मुर्गियों को पंजाब में डंप करने की कोशिश में थे। हरियाणा सरकार ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर संदिग्ध क्षेत्रों में मुर्गियों को मारने के आदेश दिए है। विभाग के डायरेक्टर डा. एचएस काहलो का कहना है कि पंजाब में सभी जिलों में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जहां पर एक नोडल आफिसर व रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं, बर्ड फ्लू को लेकर पोल्ट्री फार्मों को मालिकों को भी जागरूक किया जा रहा है।

33 Views