जालंधर में सरकारी स्कूल खुलने के दूसरे दिन पहुंचे मात्र 30 प्रतिशत स्टूडेंट्स, प्राइवेट 15 के बाद खुलेंगे
जालंधर – दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन पूरी सावधानी बरत रहा है। क्लास रूम को सैनिटाइज करने के साथ-साथ आने वाले विद्यार्थियों के शरीर का तापमान भी चेक किया जा रहा है। कोविड-19 वायरस की गंभीरता को देखते हुए अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने आ रहे हैं। इससे पहले वीरवार को स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई थी। इसमें आने वाले अभिभावकों से बच्चों को स्कूल में भेजने की सहमित ली गई थी। बता दें कि सरकार की ओर जारी गाइडलाइन के मुताबिक अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं हैं। अगर वे सहमति नहीं देते हैं तो स्टूडेंट के लिए आनलाइन स्टडी का विकल्प खुला है।
निजी स्कूल 15 जनवरी के बाद खुलेंगे|
इधर, सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन के अधीन आने वाले स्कूल अभी तक नहीं खोले गए हैं। यहां प्रबंधन ने 15 जनवरी के बाद स्कूल खोलने का फैसला लिया है। फिलहाल स्कूलों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं।

