इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
कोलम्बो:इंग्लैंड की क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गयी लेकिन उसके ऑलराउंडर मोईन अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मोईन को 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा गया है और उनका पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।
इंग्लैंड की टीम रविवार को श्रीलंका पहुंची और उनका आगमन पर टेस्ट किया गया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पहले सभी परिणाम नेगेटिव बताये थे लेकिन अब उन्होंने बताया है कि अली पॉजिटिव हैं। अली में इस समय वैसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।
अली को श्रीलंका सरकार की क्वारंटीन नीति के तहत 10 दिन आइसोलेशन में रहना होगा। इंग्लैंड की टीम अभी हंबनतोता में है और पहले टेस्ट से पूर्व उसे 10 जनवरी को गाले जाना होगा। अली को पांच जनवरी को गाले में एक निजी होटल ले जाया जाएगा जबकि इंग्लैंड की टीम एक अन्य होटल में ठहरेगी।
34 Views

