जालंधर में हुई राष्ट्रीय क्रांतिकारी प्रेस एसोसिएशन की मीटिंग

जल्द ही पंजाब के अलग-अलग शहरो में गठित करेंगे एकाईआं – मदन गोपाल शर्मा
टोटल इंडिया न्यूज़ के मुख्य संपादक श्री राकेश खन्ना बने पंजाब एडवाइजर

जालंधर (प्रीत मोहन सिंह) जालंधर में राष्ट्रीय क्रन्तिकारी प्रेस एसोसिएशन की तरफ से एक विशेष मीटिंग की गयी, जिसकी अगवाई राष्ट्रीय प्रधान श्री मदन गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अमरीश ऋषि व् राष्ट्रीय वाईस प्रधान स गुरशरण सिंह सोढ़ी ने की। इस मीटिंग में पंजाब बॉडी का गठन किया गया जिसमे वरिंदर पल सिंह को पंजाब प्रधान, गगन जोशी को पंजाब चेयरमैन, अनिल वर्मा को सीनियर वाईस प्रधान के इलावा श्री राकेश खाना को एडवाइजर नियुक्त किया गया और अहोदेदारो की नियुक्तियां की गयी। मीटिंग में पत्रकारों को रोज़ाना दिनचर्या में आने वाली मुश्किलों के बारे में विचार किया गया। इस मीटिंग में नव नियुक्त पंजाब प्रधान श्री वरिंदर पाल सिंह ने कहा के बहुत जल्दी ही पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रेस एसोसिएशन की इकाइयों का गठन किया जायेगा।
मीटिंग के बाद जालंधर के वर्कशॉप चौंक में मनीषा बलात्कार कांड के विरोध में प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी और यू पी की मुख्य मंत्री योगीनाथ का पुतला जलाया गया। राष्ट्रीय प्रधान सही मदन गोपाल शर्मा ने कहा के यू पी की सरकार बलात्कार कांड में दोषियों का साथ दे रही है। उन्हों ने कहा के अगर जल्दी ही दोषियों को सज़ा नहीं मिली तो अन्य पत्रकार संगठनों को साथ ले के यह संघर्ष तेज़ किया जायेगा। इस मौके पर नव नियुक्त पंजाब प्रधान वरिंदर पल सिंह ने पत्रकारों के साथ होते अन्याय का विरोध भी जताया।

49 Views