हाथरस मामले में CM योगी का ट्वीट- दोषियों को मिलेगी ऐसी सजा जो भविष्य में बनेगी उदाहरण

हाथरस मामले में पीड़िता की मौत के बाद प्रदेश सरकार द्वार पीडिता को पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में जलाने का मामला इस कदर बढ़ गया है कि हर कोई अब उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि ”उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।”

44 Views