सरकारी मैडीकल कालेजों के अस्पतालों में आक्सीजन गैस सिलेंडरों की सप्लाई और पुख्ता की जाएः ओपी सोनी

चंडीगढ़ (उत्तम हिन्दू न्यूज): पंजाब राज्य के डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ राज्य के तीनों ही सरकारी मेडिकल कालेजों के प्रिंसिपल को हिदायत की कि वह कालेजों के अस्पतालों में आक्सीजन गैस सिलेंडरों की सप्लाई को और पुख्ता बनाने और ज़रूरत से 200 सिलेंडर अतिरिक्त हर समय अपने स्टोरों में उपलब्ध रखें। इस मौके पर उन्होंने आक्सीजन गैस सप्लायरों को टैलिफ़ोन के द्वारा बात करके हिदायत की कि वह आक्सीजन गैस सप्लाई को सुचारू तरीके से अस्पतालों को पहुँचता करना यकीनी बनाएं।

आज यहाँ अपनी सरकारी रिहायश पर सरकारी मैडीकल कालेजों के प्रिंसिपल के साथ कोविड-19 के कारण पैदा हुई स्थिति के कारण सरकारी मैडीकल कालेजों के अस्पतालों की तरफ से लोगों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई और हिदायत की कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आने दी जाये। उन्होंने अस्पतालों में साफ़ सफ़ाई पर और ज़ोर देने के भी आदेश दिए। सोनी ने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि मेडिकल कालेजों की तरफ से जो भी माँग की जा रही है उसे तुरंत पूरा करना यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर उन्होंने पंजाब राज्य के तीनों ही मैडीकल कालेजों के प्रिंसिपल को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से प्राप्त एक-एक करोड़ के चेक भी भेंट किये गए जो  करोना वायरस से पीडि़त मरीज़ों के इलाज के लिए ज़रुरी कामों पर ख़र्च किए जाएंगे। सोनी ने मुख्यमंत्री के इस कदम के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव डी.के. तिवाड़ी ने मीटिंग के दौरान जानकारी दी कि मुख्य सचिव पंजाब की तरफ से बीते कल ही राज्य के सरकारी मैडीकल कालेजों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है जोकि जल्द ही कालेजों को मिल जाएगी। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पंजाब और मुख्य सचिव पंजाब का धन्यवाद किया। मीटिंग में डायरैक्टर डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान डा. अवनीश कुमार भी उपस्थित थे।

47 Views