न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा :जे पी नड्डा

नई दिल्ली (Total India News)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि किसान उत्पाद और कृषि न्यूनतम मूल्यों से जुड़े तीन किसान विधेयकों से कृषकों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले की तरह जारी रहेगा और तीनों ही विधेेयक किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं और इससे इससे कृषि सेक्टर में निवेश बढेगा। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीनों विधेयक बहुत दूरदृष्टि रखते हैं और ये किसानों के उत्पादों की कीमत बहुत तीव्र गति से बढ़ाएंगे। लोकसभा में किसानों से जुड़े तीन विधेयक पेश किए गए हैं जिसमें से एक आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक कल 15 सितंबर को लोक सभा से पारित हो चुका है। इसके साथ ही किसान मामलों से जुड़े कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण कीमत आश्वासन विधेयक और कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण विधेयक लाए गए हैं जो इनसे जुड़े अध्यादेशों की जगह लेंगे।

विपक्षी दलों के इन विधयकों को किसान विरोधी करार देकर इनका विरोध किए जाने पर श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का इन विधेयकों के खिलाफ विरोध का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जिन चीजों का समर्थन करती थी, अब उन्हीं पर राजनीति कर रही है।

43 Views