Snatching : जालन्धर के भीड़ भरे क्षेत्र में महिला को लूटा
जालन्धर : हरलीन
जालन्धर में लगातार सनेचिंग की वारदाते हो रही है। हालांकि पीसीआर टीम लगातार गश्त कर रही है। गत दिवस लम्मा पिंड चौक के पास जा रही एक महिला का स्नेचरों ने मोबाइल छीन लिा था। आज उसके नजदीक स्थिति रेरु चौक के पास बाइक सवार स्नेचरों ने एक महिला को निशाना बनाया है। उक्त क्षेत्र में ज्यादातर समय पुलि तैनात रहती है और भीड़भाड़ भरा क्षेत्र है। लुटेरों ने सुमन बजाज पत्नी कृष्ण बजाज से उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में उसका मोबाइल फोन, नकदी और जरुरी दस्तावेज थे।

48 Views

