Corona Blast : जालन्धर में आज फिर मिले कोरोना संक्रमित मरीज

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना लोगों के कामकाज, सेहत, भावनाओं और परिवार यानि कि जिंदगी के हर क्षेत्र में भारी पड़ चुका है. लोग अब कोरोना के खात्मे का बेसबरी से इंतजार कर रहें है। लेकिन कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जालन्धर जिला, पंजाब में कोरोना का हाटस्पाट बने 5 जिलों में से एक है। पिछले 24 घंटों में जालन्धर में 217 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि 9 लोगों की मौत हुई थी।

उसके बाद आज एक बार फिर कोरोना ने जम कर कहर मचाया है। आज जिले में 364 पाजिटिव मरीज मिले हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। कहा जा रहा है कि अगर हम अभी भी नहीं चेते तो और भी ज्याद खतरनाक समय देखने को मिल सकता है। जिस से बचने के लिए जरुरी है कि हम नियमों का पूरी सख्ती से पालन करें।

35 Views