जालन्धर में ATM में पैसे जमा करा रहे मंडी फैंटनगंज में ड्राई फ्रूट व्यापारी को लूटने के आरोपी काबू
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, परमिंदर
जालन्धर की शास्त्री मार्कीट के पास स्थिति स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवा रहे मंडी फैंटन गंज जालन्धर में ड्राई फ्रूट व किरयाना का कारोबारी सोमिल निवासी कृष्णा नगर निवासी सोमिल को घायल करके काफी रुपए लूट लिए थे। इस मामले को हल करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ भूपिंदर सिंह भिंदा निवासी कपूरथला और हरदीप सिंह बाजवा निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक खिलौना पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों कपूरथला निवासी सूरज कुमार उर्फ संजू, पलविंदर सिंह उर्फ पिंदर, फिल्लौर निवासी गुरकरण सिंह उर्फ कर्ण और नूरमहल निवासी जतिन को गिरफ्तार किया था। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जानकारी मिलने पर इन दो आरोमियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज, पलविंदर, गुरकरण सिंह, जतिन, गुरप्रीत सिंह आपस में दोस्त थे। 12वीं क्लास पास करने के बाद सभी अपराध करने लगे। पलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि लूट के माल की रिकवरी के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं कहा है।

