Covid-19 : मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कोरोना के बारे में पंजाब के लोगों को दी जरुरी चेतावनी………

चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब 

पंजाब में कोरोना ने काहराम मचा रखा है। कोरोना के हजारों मामले सामने आ चुके हैं और कई कीमती जानें जा चुकी है। ऐसे में सीएम अक्सर पंजाब के लोगों को कोरोना के बारे में कई तरह से चेतावनी जारी करते रहें हैं। अब मुख्यमंत्री कैपटन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगले दो सप्ताह में सूबे मे कोरोना अपने चरम पर होगा इसलिए लोग पूरी तरह से सावधान रहें और पूरी सतर्कता रखें उन्होने लोगों से जोर देकर अपील की कि वह कोरोना को लेकर दी गई गाइड लाइन का पालन करें।


कोविड को वायरस के बारे में कांग्रेस के विधायकों के साथ आनलाईन मीििटंग में सीएम ने कहा कि अगले दो सप्ताह में राज्य में कोरोना महामारी के अपने शिखर पर होने की संभावना है। ऐसे में राज्य के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक जमीनी हकीकत जानने के लिए आने वाले तीन दिनों में अपने जिलों और क्षेत्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि राज्य में टेस्टों की संख्या 28000 के करीब पहुंच गई है। जल्द ही यह संख्या 30 हजार के पार होगी। विधायक और अधिकारी मिलकर इस संकट का सामना करने के लिए काम करें और कोरोना संकट का मुकाबला करने में लोगों की सहायता करें।

35 Views