Crime News : जालन्धर में फिर हुई स्नेचिंग की वारदात
जालन्धर : वीर कमल सिंह
जालन्धर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ रही है। शहर में कई क्षेत्रों मं बदमाश स्नेचिंग कर चुके है। आ फिर जालंधर में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने आज फिर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। सडक़ किनारे खड़ी हो कर ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला का पर्स छीनकर बाइक स्वार दो स्नेचर फरार हो गए। वहां पर मौजूद एक युवक ने इनका पीछा भी करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ हाथापाई करके फरार हो गए। ये वारदात मुख्य मौस्टआफिस चौराहे पर घटी। पीडि़त महिला शीना ने बताया कि वह गोविंदगढ़ से बस्ती नौ जा रही थी। प्रेस क्लब के पासचौक पर इसके लिए ऑटो बदलना था। जैसे ही वह यहां पहुंची तो मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने अपना मोबाइल बचाने की कोशिश की तो झपटमारों ने उसका पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया तो नजदीक ही मौजूद एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों के पीछे अपनी बाइक लगा दी, लेकिन झपटमार उनसे हाथापाई करते हुए भाग निकले। बता दें कि यह भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है पर यहां अक्सर ी वारदाते होती रही है। अभी कुछ दिन पहले बदमाशों ने एसबीआई एटीएम में पैसे जमा करा रहे एक व्यक्ति से काफी रुपए लूट लिए थे।

