जालन्धर के दुकानदार पर पुराने मुलाजिम ने किया साथियों सहित हमला, 2 घायल
जालन्धर/जंडूसिंघा : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर जिले के साथ लगते जंडूसिंघा के करीबी गांव कंगनीवाल में दुकानचलाते एक व्यकित पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार बलवीर सिंह हजारा घायल हो गया। उसको अस्पताल में दाखिल कराया गया गया है। उसकी इलेक्ट्रॉनिक्त सामान की कंगनीवाल में दुकान है। आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था कि एक साल पहले उसके पास से काम छोड़ चुके मुलाजिम ने साथियों समेत हमला कर घायल कर दिया।

जिसमें वह खुद और शोरूम में काम करने वाला वर्कर संदीप कुमार निवासी हजारा भी गंभीर घायल हो गया। दोनों घायलों को दुकानदारों ने रामामंडी स्थित जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बलवीर सिंह ने बताया कि वह आदमपुर से भाजपा से संबधित है कंगनीवाल मार्केट में उनका पीबी इलेक्ट्रॉनिक नामक शोरूम है। सुबह साढ़े नौ बजे वह अपने वर्कर संदीप व महिला वर्कर के साथ दुकान पर बैठे थे। इस बीच उनकी दुकान पर पूर्व मुलाजिम दाखिल हुआ और महिला वर्कर को बुरा-भला कहने लगा। रोकने पर उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आया संदीप भी गंभीर घायल हो गया। बलवीर के अनुसार हमले के दौरान शोरूम के बाहर भी कुछ लोग हथियार लेकर खड़े थे। हमला करने वाला पूर्व मुलाजिम एक साल पहले उनके पास काम करता था और काम छोड़ चुका है। इसी बात की रंजिश में उसने हमला किया। बीते दिनों उक्त मुलाजिम ने गांव में उन्हें रोककर धमकियां भी दी थी। थाना पतारा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

