Jalandhar : नाइट कर्फ्यू के दौरान पार्टी करने और अवैध हथियार रखने पर ASI के पुत्र सहित 10 के खिलाफ FIR, 2 काबू- रेस्तरां भी किया सील
जालन्धर/आदमपुर : मनवीर सिंह वालिया
नाइट कर्फ्यू के दौरान जिला जालन्धर के कसबा आदमपुर के एक रेस्तरां में पार्टी करने और अवैध पिस्टल रखने पर पर जालंधर पुलिस ने एक ASI के बेटे सहित 10 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इन लोगों पर रात के कफ्र्यू प्रतिबंधों के दौरान पार्टी करने और अवैध हथियार रखने के आरोप है। इसके साथ ही आदमपुर में मसाला जोन रेस्तरां के मालिक जस्सी बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की है। रेस्तरां भी सील कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी करमवीर कैले पुत्र गुरमेल सिंह निवासी आदमपुर, जिनके नाम पर 3 FIR थी और अब जमानत पर बाहर है। उसने अपने 8-10 दोस्तों के लिए रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जब पुलिस ने छापेमारी की तो वह मौके से भागने में सफल रहा। पर उसके पास से अवैध पिस्टल नीचे गिर गया।

पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस पार्टी ने गत 6 और 7 सितंबर की रात को रेस्तरां में छापा मारा था और 8-10 लडक़ों को वहां पर पार्टी करते पाया गया था। पुलिस के अनुसार पुलिस पार्टी मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही और अन्य लोगों को जल्द से जल्द पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान अंकित थापा और जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इस सारे मामले के बारे में धारा आईपीसी की 188, 51 डीएम एक्ट और आमर्ज एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रेड के मौके वहां से भागते समय आरोपी करमवीर कैली ने एक अवैध हथियार भी गिरा दिया। वह 7बटालीयन में तैनात एएसआई का बेटा है जो कि अब शंभू बैरियर में तैनात है। गिरफ्तार व्यक्तियों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ में 8 व्यक्तियों की पहचान की गई है। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मामले में सभी 8 व्यक्तियों को नामजद किया गया है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

