Accident : जालन्धर में भयानक हादसे में एक साल की मासूम की जान गई, माता पिता घायल

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर अमृतसर राष्टीय मार्ग पर हुए एक भयानक सडक़ हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना का रहने वाले एक परिवार के लोगों के साथ ये हादसा उस समय हुआ। जब जालन्धर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास फ्लाईओवर से उतरते समय एक तेज रफ्तार अल्टो कार उनको टक्कर मार दी। जिससे 1 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता और मासी भी गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने कार चालक जसवंत ंिसंह को हिरासत में ले लिया है जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी लुधियाना अपने ससुराल घर जा करको अमृतसर से वापिस अपनी पत्नी उसकी बहन और अपनी एक साल की बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर लुधियना की और जा रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे थे जो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते 1 साल की बच्ची जसप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलजीत की पत्नी सुनीता और उसकी बहन नेहा घायल हो गई इस हादसे के बाद थाना-8 की पुलिस ने कार चालक सिंह निवासी अंबाला को गिरफ्तार कर लिया है कार चालक भी अपने परिवार के साथ अमृतसर से अंबाला जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

39 Views