Covid-19 : पंजाब सरकार ने कोरोना मरीजों को दी बड़ी राहत
चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब
कोरोना पाजिटिव पाए गए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। देखने में आई है कि सरकारी अस्पतालों में दाखिल कुछ मरीजों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनको सही ढंग का भोजन नहीं दिया जाता है। हालांकि सरकार की और से आरोपों को गलत बताया गया है। वैसे भी अस्पताल की आइसोलेशन में भर्ती मरीज अपने परिवारों से दूर रहते हैं। जिस कारण वह भावनात्मक तौर पर काफी कमजोर हो जाते है। जिसको लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

CM अमरिंदर सिंह ने कल पंजाब के लोगों को संबोधन करते हुए कई बड़े ऐलान किए है। जिसके तहत अस्पतालों में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को उनके घर का बना खाना दिया जा सकेगा। मरीजों की मानसिक दशा को मजबूत करे के लिए उनके परिजनों के साथ उनकी वीडियो काल भी कराई जाएगी. तांकि वह अकेलापन महसूस न करें। अपने ही घरों में कवांरटीन किए गए मरीजों को भी राहत दी गई है। पहले तो उनके घरों के बाहर लगे सटिकर हटाए गए थे। अब कैप्टन सरकार ने कवांरटीन हुए गरीब मरीजों को उनके घरों में ही खाना पंहचाने की घोषणा की है। अब कोरोना पाजिटिव मरीजों की महचान भी गुप्त रखी जाएगी।
www.primepunjab.com
Keywords : coved hospitals,corona positive,food from home,capt Amrinder Singh,home Quarintine

