BREAKING NEWS : वीकएंड लाकडाउन को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला, पढ़ें अब कैसा रहेगा लाकडाउन
चंडीगढ़-प्राइम पंजाब
कोरोना के बढ़ते जा रहे मामलों को लेकर पंजाब सरकार ने नाइट कफ्र्यू और वीकएंड लाकडाउन लागू किया था। हालांकि इसका कुछ खास लाभ होता नी दिखा। वहीं पंजाब के सभी जिलों के व्यापारी संगठन भी वीकएंड लाकडाउन का विरोध कर रहे थे। वे इसे खत्म करने की मांग कर रहे थे। पंजाब के कुछ विधायक भी वीकएंड लाकडाउन खत्म किए जाने की मांग कर रहे थे। सीएम अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बारे में रिवियू मीटिग की। जिसमे बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब में शनिवार का लाकडाउन खत्म कर दिया है। इसके साथ ही नाइट कफ्र्यू का समय भी बदल दिया है। अब नाइट कफ्र्यू 7.30 बजे नहीं रात के 9.30 बजे शुरु हुआ करेगा। इसके साथ ही सरकार घरों में रह रहे कोरोना मरीजों को कोरोना किटें देगी। जिसमे आक्सीमीटर और थर्मामीटर इत्यादि होंगे।
47 Views

