Covid-19 : कोरोना मरीजों को लेकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, पड़ें कया है फैसला
चंडीगढ़ :
पंजाब में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। हर रोज सैंकड़ों नए पाजीटिव मरीज मिल रहे हैं और कई मौतें हो रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना टैस्ट कराने से डर रहें हैं। कयोंकि एक बार पाजिटिव आने वाले व्यक्ति के साथ और उसके परिवार के साथ सामाजिक भेदभाव किया जाता है। सरकार कोरोना टैस्टिंग बढाने पर जोर दे रही है। जिसके चलते सरकार ने सभी पाजीटिव मरीजों के घरो के बाहर उनके होम कवांरटीन होने के बारे में पोस्टर न लगाने के आदेश दिए थे। अब सरकार ने आदेश दिए है कि पाजिटिव पाए गए मरीजों की पहचान सार्वजनिक न की जाए। सरकार ने सभी जिलों के डिप्टी कमिशनरों और सिविल सर्जनों को आदेश दिए है कि कोरोना पाजिटिव आने वाले मरीजों की पहचान या नाम इत्यादि सार्वजनिक न किए जाए। इस बारे में उनको पत्र लिखा गया है।

71 Views

