Brave Girl : बहादुर कुसुम को अस्पताल से मिली छुट्टी, वापस पंहुची अपने घर

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पिछले हफ्ते जालन्धर के दीन दयाल उपाध्य नगर में लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली बहादर बच्ची 15 साल की कुसुम का हाथ कट गया था। उसने मुकाबला करते हुए एक लुटेरे को काबू कर लिया था। एक लुटेरे ने उसके उसके उपर दातर से प्रहार किया बचने की कोशिश में उसका एक हाथ बुरी तरह से कट गया था। जिसके बाद कुसुम को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसकी हाथ की नसें कट चुकी थी। अस्पताल के डाक्टरों ने कुसुम का अच्छे ढंग से उपचार किया। जिसके बाद कुसुम सिहतयाब हो गई।एक सप्ताह तक अस्पताल में रहने के बाद उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और वह अपने घर पंहुच गई है। कुसुम के ठीक होने की खबर सुन के उसके प्रशंसकों को राहत मिली है। कुसुम सोशल मीडिया और चैनलों पर छाई हुई है।

उसने बताया कि वह NCC में रही है और उसे अपना मोबाइल फोन बहुत प्यारा है। अगर लुटेरे उसका मोबाइल ले जाते तो शायद दोबारा मुझे नहीं मिलता। इस लिए मैंट लुटेरों से भिड़ गए।

39 Views