BIG NEWS : बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकवादी हथियारों सहित गिरफ्तार

नई दिल्ली-
दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हसिल करते हुए आज सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) समूह के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के स्पेशल सेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए दोनों आरोपियं के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों की पहचान भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। विशेष सेल ने कहा, ”उनके कब्जे से 6 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह पता चला है कि यह दोनों पंजाब में भी कई मामलों में वांटेड थे।

 

 

40 Views