Bollywood News : एक और बालीबुड कलाकार हुआ कोरोना संक्रमित, पढ़ें किसको हुआ कोरोना ?

मुंबई-
बालीबुड फिल्म स्टार कोरोना का शिकार हो रहे है। अब एक और फिल्म स्टार कोरोना संक्रमित पाया गया है। ताजा खबर ये है कि फिल्म कलाकार अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

आज रविवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को घर में क्वारैंटाइन कर लिया है।’

जानकारी मिली है कि अर्जुन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार सुबह को ही आई है। दूसरी ओर, उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के भी कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा सुनी जा रही है। हालांकि अभी तक मलाइका ने इसकी पुष्टि नहीं की है।


आजकल अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह व अन्य निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में कर रहे थे। वहां भारत पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्र का सेट बनाया हुआ है। ये भारत पाकिस्तान के बंटवारे के समय की एक प्रेम कहानी पर अधारिता फिल्म है।

 

49 Views