Accident : जालन्धर में आधी रात को हुए भयानक हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में गत देर रात के समय हुए एक भयानक सडक़ हादसे मों दो लोगों की मौत ही गई। जबकि उनके साथ बैठा तीसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। ये भीष्ण हादसा कल शनिवार देर रात उस समय हुआ जब तीन दोस्तों की तेजरफ्तार कार जोरदार धमाके की आवाज करते हुए बिजली के एक खंभे से टकरा गई। जिस से कार के परखच्चे उड़ गए। ये हादसा इतना भयानक था कि दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरे गंभीर घायल हो गया। तीनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल हो कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है मरने वालों में एक होटल मालिक का बेटा भी शामिल है। ये भी कहा जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे।

ये हादसा हादसा रात करीब 3 बजे नकोदर रोड पर आरके ढाबे के पास हुआ। मारे गए युवकों की पहचान मधुबन कॉलोनी के रहने वाले 28 अमित चौहान (28) और कमल विहार बस्ती पीरदाद के रहने वाले जसप्रीत जस्सा (23) के तौर पर हुई है। अमित चौहान होटल संचालक बलदेव चौहान का बेटा था। वह नामदेव चौक के पास स्थित मशहूर होटल सेखों ग्रैंड को लीज पर लेकर चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमित और उसका साथी जस्सा शराब के नशे में थे और पार्टी से लौटकर सिगरेट लेने जा रहे थे। कार को जस्सा चला रहा था। नकोदर रोड पर आरके ढाबे के पास तेज रफ्तार कार एक खंभे से जा टकराई। हादसे में बगल की सीट पर बैठे अमित और कार चला रहे जसप्रीत जस्सा की मौत हो गई, जबकि पिछली सीट पर बैठा एक वेटर जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उनकी मौत हो गई ।

