Corona Blast : जालन्धर में शनिवार को भी कोरोना के नए मरीज मिले,6 लोगो की मौत
जालन्धर-मनवीर सिंह वलिया
जालन्धर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कल शुक्रवार को 206 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही 2 मौतें भी हुई थी। वहीं आज शनिवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। आज सवेरे जालन्धर में 235 मरीज मिले है, 6 लोगो की मौत भी हुई है। कोरोना से मरने वालो में कृष्ण कुमार (78) न्यू मॉडल हाउस, रूपलाल (73) न्यू दशमेश नगर, जसविंदर सिंह (71)) मोहल्ला गोविंदगढ़ नरेंद्र सिंह (61) अर्बन एस्टेट, विद्यासागर मोहल्ला नंबर 1 जालंधर कैंट, प्रीतम सिंह जालंधर हाइट्स के रूप में हुई है।

39 Views

