Big News : पिस्तौल के बल पर बैंक से 2.5 लाख लूटे, रास्ते में टायर फटा तो कार छोड़ भाग निकले लुटेरे
बटाला : प्राइम पंजाब
पंजाब में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जी रही है। बटाला में भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां पर हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल की नौक पर एक बैंक से 2.5 लाख लूट लिए। उनकी कार का वहां से भागते समय रास्ते में टायर फट गया। जिसके बाद वह कार को छोड़ खेतों से भाग निकले।

जानकारी के अनुसार मेहता चौक के बटाला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मिनी ब्रांच में घुसकर वहां काम करने वाली युवती से पिस्तौल की नोक पर 4 हथियारबंद लुटेरे 2.5 लाख रुपए कैश, लैपटॉप व मोबाइल लेकर फरार हो गए। लुटेरे सफैद रंग की एक जेन कार में आए थे उनके चहरे ढंके हुए थे। पता चलने पर लुटेरों का लोगों ने पीछा किया तो लुटेरों ने उनहोनें फायरिंग कर दी। जिसके बाद लोग पीछे हट गए।
वारदात के बाद घुमान इलाके के गांव गंडेके चौणे पर पहुंचने पर लुटेरों की कार का टायर फट गया, जिसके बाद लुटेरे कार छोडक़र कमाद के खेतों में घुस गए। बैंक शाखा के बाहर न तो कोई गार्ड था और न ही यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए और लुटेरों की तलाश की जा रही है। लुटेरों का कार पर अमृतसर की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

