BIG NEWS : पूर्व DGP सुमेध सैनी को हाईकोर्ट से आज नहीं मिली राहत, पुलिस ने कहा फरार चल रहें है सैनी

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
बलवंत सिंह मुलतानी अपहरण और हत्या के मामले में नामजद पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी किसी को नहीं दिखाई दे रहे हैं। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार सैनी पुलिस सुरक्षा को छोडक़र फरार चल रहें है। वतां दे कि सैनी की पत्नी ने आरोप लगाए थे कि सुमेध सैनी की सुरक्षा वापिस ले ली गई है। मुलतानी केस ने मोहाली की अदालत ने सैनी को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया था। जिसके बाद उन्होनें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी की अर्जी लगाई थी। आज उक्त अर्जी पर सुनवाई होनी थी। लेकिन अब सूचना मिली है कि सैनी के केस की सुनवाई करने वाले जज सुवीर सहगल ने इस केस की सुनवाई करने से मना कर दिया और केस वापिस चीफ जस्टिस को भेज दिया। जिस से आज की सुनवाई टल गई है। अब चीफ जस्टिस किसी अन्य बेंच को इस केस की सुनवाई के लिए भेजेंगे। उधर सुमेध सैनी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

41 Views