प्रेमिका से झगड़े के बाद उसकी बहन की फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर उसे बदनाम करने में छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली:
एक युवक ने एक लडक़ी की फर्जी प्रोफाइल बना कर उसकी फोटो लगा दी। जिसमे उसने काफी कुछ गलत बातें लिख कर उसकी जिन्दगी हराम कर दी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीए-२ के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक लडक़ी की फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर बदनाम करने के आरोप मे गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने पीडि़ता की फेक प्रोफाइल बनाकर उस पर लडक़ी की फ़ोटो लगाकर और उसका मोबाइल नंबर डालकर अश्लील बातें लिखी। जिसके बाद पीडि़ता को रोज ही सैकड़ो फ़ोन आने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नाम उमेश कुमार है निवासी संगम विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला है कि युवक की दोस्ती पीडि़ता की बहन के साथ थी। जो कि कुछ समय पहले टूट गई। आरोपी उसकी बहन को मानता था। पुलिस के अनुसार आरोपी उमेश को लगता था कि उसकी गर्ल फ्रेंड की बहन ही उनके ब्रेक अप के लिए जिम्मेदार है। जिसके बाद गुस्से में पागल हो कर उसने बदला लेने के लिए ये साजिश प्रेमिका की बहन के फर्ज़़ी अश्लील प्रोफाइल बनाये और उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया. जिसके बाद उस लडक़ी को सैकड़ो फ़ोन आने लगे और लोग अश्लील बातें करने लगे। मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के अधिकारियों से पुलिस ने ली मदद ली और आरोपी पकड़ा गया।

36 Views