Corona Virus : मानसून सैशन में शामिल हुए ये तेजतर्रार विधायक भी कोरोना संक्रमित
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पिछले दिनों पंजाब विधान सभा का मानसून सैशन कराया गया है। कोरोना महामारी के चलते सैशन क महज एक दिन तक सीमित कर दिया गया था। सैशन में शामिल होने से पहले सभी विधायकों को कोरोना टैस्ट कराए गए थे। जिसके बाद भी कुछ विधायक कोरोना संक्रमित माए गए थे। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चूंकि सैशन में शानिल हुए थे और कोरोना संक्रमित विधायकों के संपर्क में आए थे।जिस कारण उन्होनें खुद को अपनी रिहायश पर ही कवांरटीन कर लिया था।

अब पंजाब के दो और विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए है। वह दोनों ही मानसून सैशन में शामिल हुए है। इनमें आम आदमी पार्टी के तेज तर्रार विधायक अमन अरोड़ा शामिल है। उन्होनें खुद एक वीडियो जारी करके यह जानकारी दी है। उन्होनें अपने संपर्क में आए सभी लोगों को अपना कोरोना टैस्ट कराने की अपील की। दूसरे विधायक कांग्रेस के नवां शहर से विधायक अंगद बेदी भी कोरोना संक्रमित हुए है।

