BIG NEWS : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन
नई दिल्ली : प्राईम पंजाब
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नीं रहे। उनका आज निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से अस्पताल में थे तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि प्रणव मुखर्जी के प्रमुख अंगों की हालत खराब हो रही थी। बता दें कि 84 साल के पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली कैंट के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद प्रणव मुखर्जी के दिमाग में जमे खून के थक्के को निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही वह कोमा में थे। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रणव मुखर्जी साल 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे है। वह कांग्रेस के बड़े नेता था।


