LIVE VIDEO

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया, वीर कमल सिंह
जालंधर में लाकडाउन खुलने के बाद लूटपाट और अपराधिक वारदातें तेजी से बढ़ गई हैं। लोग खुद को असुरक्षित समझने लगें हैं। इसी दौरान आज जालंधर के दीनदयाल उपाध्याय नगर में ट्यूशन पढऩे जा रही 15 साल लडक़ी पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर उसका फोन लूट फरार हो गए इस सारी वारदात की घटना आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ट्यूशन पढऩे जा रही लडक़ी का फोन लूट लुटेरे जैसे ही फरार होने लगे तो लडक़ी ने बहादुरी दिखाते उन लुटेरों का पीछा किया और मोटरसाइकिल पर लुटेरों ने लडक़ी को घसीटा और उसके बाद उसे तेजधार दातर मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसका फोन लूट फरार हो गए। घटना की तस्वीरें आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घायल लडक़ी को निजी अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।अस्पताल में दाखिल15 साल की कुसुम ने बताया कि वह ट्यूशन पढक़र घर तरफ जा रही थी और अपने बैग से उसने फोन निकाला और अपने पिता को फोन करने लगी थी कि इतने में बाइक पर सवार दो लुटेरे आए और उसका फोन छीन कर जैसे ही भागने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं छोड़ा। कुछ दूर उससे मोटरसाइकिल तक उसे घसीटते ले गए बाद में एक लुटेरे ने उसके गर्दन पर प्रहार किया पर बचने की उसके हाथ पर वह हथियार लग गया जिसके कारण बुरी तरह घायल हो गई और एक लुटेरा पीछे से बाइक लेकर आया और दूसरा लुटेरा बैठकर वहां से फरार हो गया उसको वहां पर इलाका निवासी ने लेकर निजी अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कल लडक़ी घायल अवस्था में उनके अस्पताल आई थी और लुटेरे द्वारा उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था जिस पर उसका हाथ पूरी तरह से कट गया था और लटका हुआ था लेकिन वह इलाज के लिए पैसे नहीं खर्च कर सकते थे फिर भी लडक़ी की बहादुरी को देखते हुए उन्होंने उसका फ्री में इलाज किया है और अभी 4 हफ्ते तक उसको प्लास्टर करवाया गया है।

61 Views