प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में पंजाबी विभाग की तरफ से गुरु तेग बहादुर जी के 400वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित वेबिनार का आयोजन

पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेनजालंधर के पंजाबी विभाग की तरफ से 400वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय था “गुरु तेग बहादुर जी की समाज एंव सभ्याचार को देन। वेबिनार के मुख्य वक्त डॉ. करमजीत सिंह जीपूर्व प्रोफेसर एंव मुखीपंजाबी विभागकुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने मुख्य वक्त जी का अभिवादन किया। डॉ. करमजीत जी ने गुरु तेग बहादुर जी की बानी का उल्लेख करते हुए कहा की गुरु जी ने हमें सच्चेपवित्र और संतुश्ट जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने तीर्थोंव्रतों एंव बेहरुपीये योगियों का विरोध किया एंव मनुष्य को परिवार के साथ जोड़ा।

गुरु जी ने मन को वश में करने पर ज़ोर दिया। डॉ. करमजीत जी ने इस बात पर भी ज़ोर दिया की बानी पढ़ने के साथ साथ इतिहास का ज्ञान भी बहुत जरूरी है। बाणी के शब्दों पर पढ़कर उनके अर्थों को समझकर अपने जीवन को उसी अनुसार ढाल लेना चाहिए। वेबिनार में विभिन्न अधियापको और विद्यार्थियों ने भाग लिया एंव डॉ. करमजीत सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को सुनकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। प्रश्नोत्तर अधिवेशन में मुख्य वक्त से पूछे गए  सभी पृष्ठों का उत्तर देकर उन्होंने सभी की शंकाओं को दूर किया। वेबिनार के आयोजन में असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी खन्ना ने एहम भूमिका निभाई। पंजाबी विभाग के मुखी डॉ सुरिंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया और डीनयुथ क्लब डॉ. हरकमल कौर ने और श्रीमती ऋतू गिल ने भी वेबिनार के आयोजन में एहम भूमिका निभाई। यह् वेबिनार सबके लिए ज्ञानवर्धक रहा।

39 Views