एच.एम.वी. ने आनलाइन माध्यम से मनाया नेशनल स्पोर्ट्स डे
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
हंस राज महिला महाविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग की ओर से ऑनलाइन प्लेटफार्म पर नेशनल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के असिस्टेंट डायरेक्टर (स्पोर्ट्स) डॉ. कँवर मनदीप सिंह (जिमी) उपस्थित थे। मॉडरेटर डॉ. अंजना भाटिया तथा स्पोर्ट्स विभागाध्यक्षा सुश्री सुखविंदर कौर ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज में उपलब्ध सभी खेलों को दर्शाती हुई एक वीडियो भी दिखाई गई। ईश्वर के आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। डॉ. कँवर मनदीप सिंह ने सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि सभी को कोई न कोई गेम जरूर खेलनी चाहिए ताकि सेहत तंदरुस्त रह सके। उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय में स्वस्थ रहने के लिए यह और भी जरुरी हो जाता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भी खिलाडिय़ों को उनकी गेम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी को नेशनल स्पोर्ट्स डे की बधाई भी दी। कार्यक्रम के अंत में सुश्री सुखविंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कॉलेज के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

