रात्रि कर्फ्यू के दौरान जालन्धर के संतोखपुरा में दो पक्षों में हिंसक टकराव-3 घायल

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना के चलते में रात्रि कर्फ्यू और वीकएंड लाकडाउन चल रहा है। इसी दौरान ही जालन्धर के संतोखपुरा क्षेत्र में दो पक्षों में हुए हिंसक टकराव के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं हालांकि मोहल्ला निवासियों ने मौके से 3 से 4 युवकों को काबू कर थाना आठ की पुलिस के हवाले किया है हमले के पीछे के कारण किसी युवती से छेड़छाड़ को बताया जा रहा है। वहां के रहने वाले लक्की नामक युवक ने बताया कि वह अपने घर के बाहर टहल रहा था कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अपने कुछ साथियों को साथ लेकर उसके पास आया और आते ही उस पर आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की है।

लक्की के अनुसार इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता डेढ़ दर्जन युवकों ने उस पर हमला करके लक्की को पीटना शुरू कर दिया ऐसे में वह अपनी जान बचा कर घर की तरफ भागा तो इसमें हमलावर उसके पीछे पीछे उसके घर मे और जमकर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं बाहरी युवकों द्वारा मोहल्ले में इस कदर गुंडागर्दी करने के बाद जवाबी कार्रवाई के करते हुए मोहल्ला निवासियों ने भी ईट का जवाब पत्थर से दिया और मौके पर ही 4 युवकों को काबू कर उसने कर दियाउधर दूसरे पक्ष की बलविंदर कौर का आरोप है कि लक्की उनकी लडक़ी को तंग परेशान करता है और उसके बारे में गलत अफवाह भी फैलाता है जिसको लेकर आज उसके बड़े बेटे के साथ लक्की का विवाद हो गया।

38 Views