जालन्धर के विधायक के कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट 48 घंटे में ही पाजिटिव से निगेटिव हुई

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर छावनी से काग्रेस विधायक प्रगट सिंह की 25 अगस्त को कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। नकोदर से अकाली दल के विधायक गुरप्रताम सिंह बडाला की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। लेकिन 48 घंटे बाद ही प्रगट सिंह ने दूसरी बार टैस्ट कराया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा दी है।

उन्होंने कहा की 25 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन उनको कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे। इसलिए उन्होंने कोरोना का दुबारा टेस्ट करवाने का निर्णय किया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब ये जांच का विषय है कि प्रगट सिंह अगर बिलकल ठीक थे तो उनके टैस्ट की जांच रिपोर्ट पाजिचिव कैसे आई। आप विधायक अमन अरोड़ा ने 3 दिन पहले ही टैस्टों की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए विधायक गुरप्रताप सिंह बडाला को दोबारा अपना टौस्ट कराने की सलहा दी थी।

34 Views