BIG NEWS : जालन्धर के दो विधायक भी हुए कोरोना संक्रमित

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पंजाब विधान सभा के मानसून सैशन हने जा रहा है। लेकिन सैशन से पहले ही पंजाब बिधान सभा पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। विधान सभा सैशन से पहल सभी विधायकों और सबंधित स्टाफ के कोरोना टास्ट होने है। बहुत से विधायक अपने कोविड टैस्ट करवा रहे है। सैशन से पहले पंजाब के कई मंत्री और विधायक कोरोना पजिटिव पाए गए हैं। जालन्धर के दो विधायक भी कोरोना पाजिटिव पाए जाने से हडक़ंप मच गया है। एक विधायक रुलिंग पार्टी कांग्रेस का तो दूसरा अकाली दल का है।

जानकारी के अनुसार जालंधर कैंट से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह व नकोदर के अकाली दल के विधाक गुरप्रताप सिंह वडाला कोरोना का शिकार हुए है। बता दें कि विधायक प्रगट सिंह ने विधान सभा सैशन से पहले जालन्धर में अपना कोरोना टैस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटव आई है। पिछले कुछ दिनों के दौरान दोनों विधायकों के संर्पक में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है। कई लोग घबराहट में है कि उन्हें भी संक्रमण हो सकता है।

39 Views