BIG NEWS : पंजाब में कोरोना संक्रमण के चलते पत्रकार की मौत होने पर सरकार देगी 10 लाख का मुआवजा

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना वायरस के कारण एक पत्रकार की मृत्यु के मामले में, सरकार द्वारा उनके परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कोरोना की वजह से पटियाला के फोटो जर्नलिस्ट जयदीप सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया और घोषणा की कि अगर राज्य में किसी भी मान्यता प्राप्त पत्रकार की मृत्यु कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हो जाती है, तो उसके परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि फोटो जर्नलिस्ट जयदीप सिंह की गत दिवस कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

37 Views